नौगढ़ में स्कॉर्पियो से बचने में टेंपो पलटाः नौ लोग घायल, छह जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ बांध (औरवाटांड़) घूमने आए पर्यटकों से भरी एक टेंपो शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में टेंपो सवार नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रामनगर से दोस्तों का एक समूह टेंपो में सवार होकर नौगढ़ बांध और औरवाटांड़ घूमने जा रहा था। नौगढ़ बांध मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के गुजरने के दौरान टेंपो चालक ने उससे बचने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

टेंपो पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और टेंपो में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके पहुंचने पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाया गया। वहां डॉ. चंद्र और स्वास्थ्यकर्मी राहुल ने उनका उपचार शुरू किया।

अस्पताल में उपचार के दौरान शिवकुमार, अनीश और आशुतोष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि, संतोष, संजय, विकास, जितेंद्र, नरसिंह और आशीष की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों को अस्पताल भेजने के बाद भी स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने गड्ढे में पलटी टेंपो को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की। कई प्रयासों के बाद टेंपो को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। दुर्घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?