सोनभद्र पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा”हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” का दिया संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क, से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय भुवनेश्वर सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की गई। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए आमजन को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन चुर्क से प्रारम्भ होकर सपा तिराहा → उरमौरा → बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज होते हुए पुनः पुलिस लाइन चुर्क पहुंचकर सम्पन्न हुई।
यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरे तथा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रेरित किया। यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने कहा कि “तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प है।”
तिरंगा यात्रा के दौरान सोनभद्र पुलिस द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?