निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर आयोजित सुबह 10: बजे से 2:00 बजे तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंचशील मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज,हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन

सोनभद्र।
हृदय रोगों के प्रति जागरूकता और समय पर इलाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंचशील मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, रॉबर्ट्सगंज में निःशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डायरेक्टर पवित मौर्य ने बताया कि
शिविर आज को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा।
शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सूरज चतुर्वेदी परामर्श देंगे। डॉ. चतुर्वेदी IMS BHU वाराणसी के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने MD जनरल मेडिसिन एवं DM कार्डियोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है।
आयोजकों के अनुसार शिविर में हृदय की सभी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ से निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसमें शामिल हैं हृदय की जांच एवं परामर्श, ECG, इको एवं TMT परामर्श, हाई ब्लड प्रेशर एवं कोलेस्ट्रॉल की जांच,एंजाइना, हार्ट फेलियर एवं अरिथमिया संबंधी सलाह ,कोरोनरी एवं अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का परामर्श ,एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी संबंधी जानकारी ,पेसमेकर एवं अन्य हृदय उपचार संबंधी सलाह
डॉ. चतुर्वेदी कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इम्प्लांटेशन, IVUS/FFR जैसी आधुनिक प्रक्रियाओं में विशेषज्ञता रखते हैं।
डायरेक्ट ने बताया की
पंचशील हॉस्पिटल में 24×7 आपातकालीन सेवा, उन्नत जांच सुविधाएं, कैशलेस सुविधा – आयुष्मान भारत एवं TPA, सभी प्रकार की दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन ने स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण देने का दावा किया है।
“समय पर जांच और उपचार जीवन बचा सकता है”।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?