Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उद्योग व्यापार संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“वृक्ष बचेंगे, तो जीवन बचेगा” का दिया संदेश

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, सोनभद्र द्वारा रविवार को लोढ़ी स्थित खुशबू बाग नर्सरी पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन ने संदेश दिया कि “वृक्ष बचेंगे, तो जीवन बचेगा। प्रकृति बचेगी, तो भविष्य बचेगा।”
जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि आज का दिन केवल जन्मदिन मनाने का अवसर नहीं, बल्कि एक सुंदर संकल्प को धरती पर रोपित करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा, “वृक्ष केवल मिट्टी में रोपा गया पौधा नहीं होता। वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी ओर से छोड़ी गई जीवन की अमूल्य विरासत है। आज हम जो पौधा लगा रहे हैं वह आने वाले वर्षों में किसी राहगीर को छाया, किसी पक्षी को आश्रय, वातावरण को शुद्ध वायु और धरती को हरित आभा प्रदान करेगा। प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन यदि भौतिक उपहार से मनाते तो उसका प्रभाव सीमित होता, लेकिन एक पौधा लगाकर हम इसे प्रकृति, पर्यावरण और समाज सेवा से जोड़ रहे हैं। यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सार्थकता है।”
श्री शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। समाज और राष्ट्र के हितों के लिए भूमिका निभाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सोनभद्र प्राकृतिक संपदा से समृद्ध जनपद है। इसकी हरियाली, पहाड़, वन और जल स्रोत हमारी पहचान हैं। इसलिए विकास के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना हमारा दायित्व है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया कि पौधे लगाकर ही जिम्मेदारी समाप्त न समझें। जिस प्रकार हम अपने व्यापार और परिवार की देखभाल करते हैं, उसी प्रकार इन पौधों की भी देखभाल करें।
संकल्प लिया”एक पौधा लगाएंगे, एक वृक्ष बचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा सोनभद्र बनाएंगे।”
उपस्थित रहे प्रीतपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, दीप सिंह पटेल, अभिषेक केसरी, पंकज कनोडिया, अभिषेक साहू, अमित अग्रवाल, जसकीरत सिंह, सूर्या जायसवाल, विनय जायसवाल आदि।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?