विश्व आदिवासी दिवस पर म्योरपुर में निकला भव्य जुलूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बड़ादेव स्थल पर पूजन, सांसद ने बभनडीहा देव स्थल के लिए 15 लाख की घोषणा की

म्योरपुर/सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को म्योरपुर विकासखंड में आदिवासी समाज की ओर से गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस और कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में गोंड, खरवार, चेरो, पनिका, पठारी सहित विभिन्न आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।रासपहरी से शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत रासपहरी में हुई। यहां भारतीय पनिका समाज उत्थान समिति ने सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार का स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने रासपहरी स्थित बड़ादेव स्थल पर पूजा-अर्चना कर माथा टेका। तत्पश्चात सांसद बभनडीहा पहुंचे और आदिवासी समाज के जुलूस की अगुवाई करते हुए बड़ादेव स्थल पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बभनडीहा में 15 लाख की घोषणा
बभनडीहा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल खरवार ने आदिवासी समाज के विकास, आदिवासी धर्म कोड, आदिवासियों के लिए अलग आरक्षण, नीट पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। सांसद ने बभनडीहा देव स्थल के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने समाज की एकजुटता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। खेल मैदान पर हुआ समापन
विभिन्न ग्राम पंचायतों से निकले जुलूस गाजे-बाजे के साथ म्योरपुर खेल मैदान पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। मंच पर मौजूद रहे:
कार्यक्रम में ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गोंड, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड, बबई सिंह मरकाम, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गोंड, बसपा नेता संजय गोंड धुर्वे, कृपाशंकर पनिका ने भी संबोधित किया। इस दौरान मोहरलाल खरवार, रणजीत पनिका, जय मंगल उरेती सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया। संचालन ट्रस्ट के संस्थापक जय मंगल उरेती ने किया। संजय गोंड धुर्वे की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें प्रशांत विश्वास समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।


कुदरी की गलपी पहाड़ी पर बड़ादेव की पूजा-अर्चना

म्योरपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर कुदरी गांव की गलपी पहाड़ी पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से बड़ादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री सुषमा सिंह गोंड भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहीं। पूजा में आदिवासी समाज की परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान किए गए।कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष जयसिंह पोया, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मिथलेश, जोखन, रमाशंकर, रामजीत, अमृतलाल, जीतलाल, सौरभ, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मातृशक्ति और पितृशक्ति उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बड़ादेव से समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?