कम्पोजिट विद्यालय में पूर्व प्रधान ने चलाया सफाई अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

युवाओं को प्रेरित कर कराई सफाई और पौध रोपण

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड बभनी के रन्दह ग्राम पंचायत स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शनिवार को स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर ग्राम के रन्दह ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

श्री गुप्ता ने गांव के युवाओं को लेकर परिसर में झाडु लगाया।इस दौरान विद्यालय के आसपास झाड़ियों की कटाई, कचरा हटाने के साथ-साथ परिसर में पुष्पों की रोपाई भी की गई। पूर्व प्रधान ने युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ भविष्य की सोच के साथ सभी को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए।

इस सफाई अभियान में बलराम यादव ,पप्पू यादव , योगेन्द्र यादव ,मनोज यादव ,बलेश्वर यादव ,रामशकल यादव ,राम जनम यादव, तुलसी यादव ,देव नाथ यादव ,उमेश यादव , मनोज यादव सफाई अभियान में सामिल रहे।

वही सभी ग्रामीणों ने विद्यालय को साफ-सुथरा रखने और बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताने का संकल्प लिया।साथ विभाग से अपील किया की समय समय पर परीसर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?