सड़क किनारे ट्रक से टकराई बाइक, तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिन्दुआरी फ्लाईओवर के नीचे हुआ हादसा, शोक जताने पहुंचे जनप्रतिनिधि

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हिन्दुआरी क्षेत्र में सड़क किनारे बेढंग तरीके से खड़ी ट्रक से बाइक की हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अमरजीत, उम्र 20 वर्ष, पुत्र संतोष सिंह निवासी दीपनगर वार्ड नंबर 7 आज घर से हिन्दुआरी जा रहे थे। हिन्दुआरी फ्लाईओवर के नीचे सड़क किनारे ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक भाई और एक बहन हैं और उनके पिता व्यापारी ब्यापारी है । हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। नेताओं ने जताया शोक:
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा सदर विधायक भूपेश चौबे परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने नगर मंडल के शक्ति संयोजक के पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव सहित तमाम नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?