भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति”

सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य एवं संगठन मंत्री रहे जय प्रकाश चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जय प्रकाश चतुर्वेदी भाजपा के समर्पित जनप्रतिनिधि थे। विधान परिषद सदस्य एवं संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी सेवाभावना, निष्ठा और संवेदनशीलता से भाजपा परिवार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में श्री चतुर्वेदी ने राष्ट्र एवं समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने श्री चतुर्वेदी के निधन को परिवार के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री ने यह शोक संदेश जय प्रकाश चतुर्वेदी की पुत्री डॉ. पूजा चतुर्वेदी, निवासी ग्राम चांची कला, पोस्ट कोन, जनपद सोनभद्र को प्रेषित किया है।

Leave a Comment

1523
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?