निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने दुद्धी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, बाउंड्री वॉल व सीसीटीवी लगाने की होगी कार्रवाई

छात्रावासों में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुविधाएं बेहतर बनाने पर दिया जोर

निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के निर्माणाधीन तहसील दुद्धी स्थित आवासीय परिसर का निलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी दुद्धी को आवासीय परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु तत्काल एस्टीमेट तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जा सके। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए परिसर में प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के भी निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, दुद्धी में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि सितंबर माह तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। छात्रावास परिसर में रिक्त स्थान पर बैडमिंटन कोर्ट विकसित कराने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि शेष कार्य पूर्ण कर एक सप्ताह के भीतर ट्रांजिट हॉस्टल को हैंड ओवर कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भाऊराव देवरस महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी भी निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी अथवा लापरवाही पाई गई तो संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मुकुल आनंद पांडे, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  सुधांशु शेखर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?