25 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुरानी पेंशन बहाली, राजकीयकरण और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद सोनभद्र के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार दोपहर बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को हुए इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने अपनी 25 सूत्रीय लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित कर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से भेजा गया।
संघ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह और जिला मंत्री सनोज कुमार चौहान ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रमुख मांगो मे पुरानी पेंशन व्यवस्था OPS बहाल की जाए। NPS अंशदान को GPF खाते में स्थानांतरित किया जाए, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाए, शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धाराएं पुनः लागू की जाएं। कार्यकारी प्रधानाचार्य को तदर्थ वेतन और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा दी जाए, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों/कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाकर डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड हो और मानदेय की व्यवस्था हो, स्थानांतरण ऑनलाइन NOC रहित किए जाएं और वरिष्ठता मूल नियुक्ति तिथि से गणना हो, प्रधानाचार्य के रिक्त 80% पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो, सहायक अध्यापक का पदनाम सहायक प्रवक्ता किया जाए,10 वर्ष पर चयन वेतनमान, 22 वर्ष पर प्रोन्नत वेतनमान स्वतः दिया जाए, चौथी श्रेणी कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति हो, आउटसोर्सिंग बंद हो, महिला शिक्षिकाओं को हर माह 2 दिन विशेष अवकाश और 15-15 दिन का विशेष अवकाश दिया जाए, GPF का लेखा-जोखा ऑनलाइन हो। अग्रिम निकासी और अंतिम भुगतान की व्यवस्था ऑनलाइन हो,NPS अंशदान प्रतिमाह शिक्षक के PRAN में जमा हो, द्वितीय व चतुर्थ शनिवार अवकाश घोषित हो, क्योंकि NEP 2020 के तहत कार्यदिवस 1 घंटे बढ़ा है, 62 वर्ष बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों को ग्रेच्युटी का शासनादेश जारी हो, एरियर भुगतान समयबद्ध और ऑनलाइन हो, विलंब पर ब्याज सहित भुगतान हो
शिक्षकों ने कहा कि एरियर, सेवा संबंधी प्रकरणों और अन्य कार्यों के लिए शिक्षकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसे मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाए।


धरने में बड़ी संख्या में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर संतोष कुमार चौहान, शिवकुमार सिंह, छन्नूलाल,विजय कुमार दुबे,कृष्ण कुमार कनौजिया, आशुतोष कुमार, सनोज कुमार चौहान,अशोक कुमार, रामानंद शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?