“गरीबों-आदिवासियों के लिए लड़े थे दक्ष प्रजापति” – राम निहोर यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सपा कार्यालय पर मनाई गई महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती

“अखिलेश यादव चल रहे हैं दक्ष के मार्ग पर” – अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे

सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के जनपद कार्यालय पर बुधवार को महाराजा दक्ष प्रजापति जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र थे। वे ऐसे महान राजा थे जो हमेशा गरीबों, आदिवासियों, नौजवानों और हर समाज के वंचितों के लिए लड़ाई लड़ते थे और उनकी भलाई का काम करते थे।
सपा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि आज देश और प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैसे नेता की आवश्यकता है। वे महाराजा दक्ष प्रजापति के रास्ते पर चलते हुए सड़क से सदन तक गरीबों, नौजवानों, किसानों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों और हर गरीब वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं।
संगोष्ठी में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, महिला सभा अध्यक्ष गीता गौर, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, फारूक अली जिलानी, सत्यम पांडे, रानी पिंटू पटेल, लालू भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?