पुलिया के नीचे गिरा बेकाबू ट्रेलर, चालक की दर्दनाक मौत, खलासी की जान बची

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हाथीनाला (सोनभद्र) । जनपद के हाथीनाला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। रेनूकूट मार्ग स्थित भूतहिया पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया।

सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक व खलासी को बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल रेणुकूट स्थित हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि मृतक चालक की पहचान प्रमोद कुमार (24 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम रमसगरा, थाना राजगढ़, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिंडाल्को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?