श्रावण मास तक बन्द रहेंगी क्षेत्र में स्थित सभी मांस-मछली की दुकानें: प्रभारी निरीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

श्रावण मेला व चेहल्लुम को लेकर हुई बैठक

कोन/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आगामी श्रावण मेला एवं चेहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने मौजूद रहे तथा त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि श्रावण मास के दौरान सभी प्रकार की मांस एवं मछली की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन-प्रशासन के निर्देशों का सभी को पालन करना होगा तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस परंपरा एवं रीति-रिवाज के अनुसार पूर्व से त्योहार मनाए जाते रहे हैं, उसी परंपरा का पालन किया जाए और उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन न किया जाए। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की।

थाना प्रभारी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के सभी मार्गों की साफ-सफाई समय रहते सुनिश्चित कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों से आगामी सभी पर्वों को शांति,सौहार्द पूर्ण और आपसी सहयोग के साथ मनाने की अपील की गई।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान करईल शोभनाथ गुप्ता, देवाटन प्रधान बसिऊल हसन, चेरवाडीह प्रधान शारदा पासवान, कचनरवा प्रधान राजनारायण, श्यामराज गुप्ता, शमीम सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1521
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?