“भाजपा सरकार में नौजवानों का उत्पीड़न चरम पर” – पवन पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाजवादी पार्टी के नौजवानों ने राष्ट्रपति नामित  सौंपा 5 सूत्री ज्ञापन

सोनभद्र । समाजवादी छात्र सभा, यूवजन सभा, लोहिया वाहिनी एवं यूथ ब्रिगेड के नौजवानों ने गुरुवार को राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली के नाम 5 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी नामित प्रतिनिधि सोनभद्र को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं में धांधली और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि “देश में लगातार प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार में बार-बार परीक्षाएं निरस्त होने और अनियमिताओं के कारण युवाओं में भारी असंतोष और अविश्वास है। यह सरकार केवल पूंजीपतियों की है, नौजवान विरोधी है।”
यूवजन सभा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड ने भी जताया विरोध
यूवजन सभा जिला अध्यक्ष बबलू धागर, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष जयूतेश गौतम और यूथ ब्रिगेड के सत्यम पांडे ने कहा कि “मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर से संबंधित कार्रवाई संविधान, प्रचलित कानून एवं न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही की जाए।”

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय” – राम निहोर यादव

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल व विजय यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज कर रही है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, अन्यथा समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”
ज्ञापन में प्रमुख मांगें प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए कड़ी कानून व्यवस्था , पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना , छात्रों पर दमन और लाठीचार्ज की न्यायिक जांच ,संविधान के अनुरूप लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर युवाओं को रोजगार के अवसर देना
कार्यक्रम में सुनील सिंह गौड़, अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, त्रिपुरारी गौड़, अशोक पटेल, डॉ. लोपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, जयप्रकाश मौर्य, अजीत कनौजिया, महेश पीयूष, हिदायत उल्ला खान, कृष्णा पंडित, धीरेंद्र गीता गौर, कुमारी निधि पांडे, कुमारी मंदाकिनी पांडे, रानी, कृपाशंकर चौहान, राजेश, रमेश सिंह यादव, कामरान, विनीत सरोज, रामेश्वर के साथ सैकड़ों नौजवान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

1519
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?