ऋतिक
भाजपा विधायक को जालसाजों ने बनाना चाहा ठगी का शिकार
- बीसलपुर BJP विधायक विवेक वर्मा के साथ ठगी का मामला आया सामने।
- जालसाज ने खुद को ‘नीरज’ और राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास बताकर विधायक को दिया झांसा।
- जालसजों ने विधायक से फोन पर कहा कि उनके क्षेत्र से ‘नेगेटिव रिपोर्ट’ आ रही है।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने के एवज में 3.50 लाख रुपये की डिमांड की।
- जलसाजों ने पुणे में संघ के कार्यक्रम में लंच का खर्च उठाने को कहा।
- संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर रुपयों की मांग सुनकर विधायक को संदेह और विधायक की सतर्कता के कारण यह ठगी नाकाम रही।
- विधायक की शिकायत पर बीसलपुर कोतवाली में केस दर्ज।
- पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच में जुट गई है।






