ताज विकलांग सेवा समिति का प्रतिनिधि मण्डल नवागत दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी से मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

नवागत दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला

जनपद में दिव्यांगजन के हितों और उनकी समस्याओं से कराया अवगत

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद की नवागत दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला का ताज विकलांग सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं, उनके त्वरित निस्तारण तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांगजनों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने समिति के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विभाग दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा, उनके सशक्तिकरण तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष गोलू अली, प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अली, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा, जिला सचिव अरविन्द कुमार विश्वकर्मा तथा समिति सदस्य गोपी प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1516
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?