ऊर्जांचल की उभरती खेल प्रतिभा रीतिका चंद्र ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण, बढ़ाया क्षेत्र का मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिंगरौली, सोनभद्र । क्राइस्ट ज्योति सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सिंगरौली की होनहार छात्रा रीतिका चंद्र ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ऊर्जांचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
रीतिका ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अपनी प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने स्कूल एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अनेक पदक और सम्मान अर्जित किए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें दर्जनों राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं सम्मान से नवाजा जा चुका है।
कम उम्र में ही रीतिका ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है। उनकी इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा परिवार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
रीतिका की उपलब्धियों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा हुआ है। वह आज क्षेत्र की हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो खेल के माध्यम से अपना भविष्य संवारने का सपना देख रही हैं।
खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रीतिका को इसी प्रकार बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलते रहे, तो वह आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

Leave a Comment

1515
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?