सोनभद्र । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जनपद के सभी नगरीय निकायों में जनसुनवाई “सम्भव” दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अवर अभियन्ता राज कुमार राज की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। इस दौरान नगर वासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई दिवस में प्राप्त शिकायतों का विवरण:
नगर पालिका परिषद सोनभद्र – 2
नगर पंचायत घोरावल – 2
नगर पंचायत चुर्क घुर्मा – 3
नगर पंचायत चोपन – 6
नगर पंचायत ओबरा – 3
नगर पंचायत रेनुकूट – 5
नगर पंचायत पिपरी – 3
नगर पंचायत दुद्धी – 2
नगर पंचायत डाला बाजार – 1
नगर पंचायत अनपरा – 2
कुल प्राप्त शिकायतें – 29 अधिकांश शिकायतें साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित थीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद सोनभद्र राज कुमार राज ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इस पर तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, ओमप्रकाश, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, राजीव, संत, बिमलेश कुमार एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।






