रेनुसागर फिट एंड फास्ट चैम्पियनशिप-2026 का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा – नियमित व्यायाम और खेलकूद कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास का आधार

अनपरा, सोनभद्र । हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर के प्रांगण में रविवार को “रेनुसागर फिट एंड फास्ट चैम्पियनशिप-2026” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संस्थान के कर्मचारियों में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम और खेलकूद व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
चैम्पियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली। दर्शकों ने भी तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
हिन्डाल्को रेनुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोहित सक्सेना, देवेन्द्र पांडेय, आर के बर्मा एवं *सदानन्द पांडेय का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सदानन्द पांडेय ने किया।
कार्यक्रम के अंत में ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में मुख्य अतिथि आर पी सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

1514
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?