समापन पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने किया विजेताओं को सम्मानित
सोनभद्र । पुलिस लाइन चुर्क में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित वाराणसी जोन की 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के समस्त जनपदों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गईं।
समापन समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। ऐसे आयोजन पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के परिणाम बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप पुरुष वर्ग विजेता – कमिश्नरेट वाराणसी, उपविजेता – जनपद आजमगढ़ ,महिला वर्ग विजेता – कमिश्नरेट वाराणसी, उपविजेता – जनपद सोनभद्र ,टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप पुरुष वर्ग विजेता – जनपद मऊ, उपविजेता – जनपद मिर्जापुर ,महिला वर्ग विजेता – जनपद सोनभद्र, उपविजेता – जनपद जौनपुर
बैडमिंटन ओपन चैंपियनशिप पुरुष सिंगल विजेता – आरक्षी गोविंद यादव, कमिश्नरेट वाराणसी, उपविजेता – उपनिरीक्षक राजन यादव, कमिश्नरेट वाराणसी,महिला सिंगल विजेता – महिला मुख्य आरक्षी रीचा यादव, कमिश्नरेट वाराणसी, उपविजेता – आकांक्षा बौद्ध, जनपद गाजीपुर
टेबल टेनिस ओपन चैंपियनशिप पुरुष सिंगल: विजेता – अतिशय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर, उपविजेता – आरक्षी चन्द्रकान्त वर्मा, जनपद बलिया ,महिला सिंगल: विजेता – महिला आरक्षी नेहा गिरी, जनपद सोनभद्र, उपविजेता – महिला आरक्षी अर्चना, जनपद सोनभद्र
समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों, निर्णायक मंडल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों, टीम प्रबंधकों एवं सभी सहयोगी कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक सुदृढ़ता और टीम भावना को और अधिक मजबूत बनाती हैं। इस दौरान एडिशनल एसपी मुख्यालय अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल आदि लोग मौजूद रहें।






