पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को दिया आपदा प्रबंधन की जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

गहरे पानी और विषैले जन्तुओं से बचें

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम में शनिवार को उपनिरीक्षक ने स्कूली बच्चों को प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को आपदाओं से बचाव के विभिन्न तरीके सिखाए गए।

पुलिस टीम द्वारा शनिवार को असनहर प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक मक्खन लाल बच्चों को भूकंप, बाढ़, आग, वज्रपात , तालाब कुआं और सांप काटने जैसी आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने के उपाय बताना था। उन्हें गहरे पानी वाली जगहों से दूर रहने की भी सलाह दी गई।कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। उन्हें प्राथमिक उपचार (First Aid) के बारे में जानकारी दी गई और आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करने का तरीका भी समझाया गया। रात में टॉर्च लेकर चलने की भी सलाह दी गई। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए 112, 1070, 1077, 101, 100 और 108 जैसे आपातकालीन नंबरों पर कॉल करने की जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मसूद अहमद, शिक्षक शेखर तिवारी,सी एस पाण्डेय पांडेय और श्यामजी पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?