चुर्क मंडल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शनिवार को चुर्क मंडल के बूथ संख्या 77, हेवती प्राथमिक स्कूल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। आज लगाया गया पौधा भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को शुद्ध रखने में मदद करेगा।
डॉ. तिवारी ने कहा कि पूरे सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को बड़े पैमाने पर चला रहे हैं। एक पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है, वातावरण को शुद्ध और हरा-भरा रखता है। इसलिए सभी लोगों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हिस्सा लेकर पुण्य कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर रामनारायण, अवनीश पांडे, शिव पासवान, नारायण पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?