खाद न मिलने से नाराज किसान, आरंगपानी लैंपस पर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाधिकारी से जल्द वितरण शुरू कराने की मांग, समाजसेवी राजू गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित आरंगपानी लैंपस पर समय से खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि जल्द से जल्द खाद का वितरण शुरू कराया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरसात शुरू हो चुकी है और इस समय किसानों को खाद-बीज की सबसे अधिक जरूरत है। अगर समय से खाद-बीज नहीं मिला तो किसान समय पर फसल नहीं बो पाएंगे और उन्हें महंगे दामों पर प्राइवेट दुकानों से खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा।
समाजसेवी राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से समाजसेवी भगवान दास गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल खरवार, गणेश यादव, मिश्रीलाल, अर्जुन राम, राम शरण, दयाशंकर सोनी, चमेली देवी, मेवालाल, अमृतलाल, फूलमती, हामिद अंसारी, ब्रिज बिहारी, लालमोहन, सुखई, उत्कर्ष गुप्ता सहित कई दर्जन महिला-पुरुष मौजूद रहे।
किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए मांग की कि लैंपस पर अविलंब खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे सभी किसानों को आसानी से खाद मिल सके और वे अपनी फसल की बुवाई समय पर कर सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?