कलेक्ट्रेट गेट के पास सेल्फी प्वाइंट का होगा सौंदर्यीकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ईओ ने किया निरीक्षण, ‘I Love Sonbhadra’ का लगेगा नया बोर्ड

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट गेट के पास स्थित सेल्फी प्वाइंट के सौंदर्यीकरण के लिए शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र मुकेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तय किया गया कि स्थल पर दो साइड चाहरदीवारी का निर्माण, आसपास बागवानी, फर्श पर चेकर्ड टाइल्स लगाने का कार्य कराया जाएगा। वर्तमान में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड जिस पर ‘सोनभद्र’ लिखा है, उसके स्थान पर बोर्ड की ऊंचाई बढ़ाकर ‘I Love Sonbhadra’ नाम से नया बोर्ड स्थापित किया जाएगा। साथ ही रोड साइड सामने से स्टील रेलिंग और लाइटिंग का कार्य भी कराया जाना है।
अधिशासी अधिकारी के साथ नगर पालिका के अवर अभियंता राजकुमार राज व सभासद अनवर अली भी मौजूद रहे। उनके द्वारा कार्य का प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों एवं चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्राक्कलन तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?