आकाशीय बिजली, सर्पदंश और विषाक्त पदार्थ के सेवन से चार महिलाएं-युवतियां अचेत, एक रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर सीएचसी में भर्ती, सर्पदंश पीड़िता की हालत गंभीर

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार रात आकाशीय बिजली, सर्पदंश और विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक किशोरी, एक युवती व दो महिलाओं को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। सर्पदंश की शिकार युवती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, शेष का इलाज सीएचसी में जारी है।
पहली घटना: परनी गांव में पारिवारिक विवाद में रीता देवी (27) पत्नी दीनानाथ ने सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी म्योरपुर ले गए, जहां इलाज के बाद हालत स्थिर है।
दूसरी घटना: देवरी गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली के झटके से कौशल्या कुमारी (18) पुत्री अवधेश और नवजीवन (18) पुत्री रामप्रसाद अचेत हो गईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, फिलहाल हालत स्थिर है।
तीसरी घटना: कुस्महा गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली जूली (20) पुत्री अर्जुन प्रसाद को जहरीले सर्प ने पैर में काट लिया। परिजनों ने बताया कि युवती शौचालय से लौटकर घर के पास हाथ-पैर धो रही थी, तभी बाल्टी के पास छुपे सर्प पर पैर पड़ गया। सर्प ने उसके पैर में तीन बार काटा। हालत बिगड़ने पर सीएचसी म्योरपुर लाया गया। चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?