झारो रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन बाधित, हादसे का डर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दो-तीन दिन की बारिश से आश्रम मोड़-दुद्धी मार्ग पर गड्ढों में फंस रहे वाहन

म्योरपुर, सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के आश्रम मोड़-दुद्धी मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत झारो स्थित रेलवे अंडरब्रिज के नीचे बारिश का पानी भरने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। तीन दिन से लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दुद्धी जाने वाले राहगीर अंडरब्रिज में भरे पानी से बेहद परेशान हैं।दोपहिया वाहन चालकों ने बताया कि पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाती है। गड्ढों के कारण विपरीत दिशा से आ रहे वाहन भी अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे बिना गलती के भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गुरुवार को आश्रम मोड़ से दुद्धी जा रहे प्रशांत दुबे ने बताया कि अंडरब्रिज पर पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही कार को देख ब्रेक लगाने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई और वह बाल-बाल बच गए। वहीं दुद्धी से आश्रम आ रहे बाइक सवार विजय के साथ भी ऐसी ही घटना होते-होते बची। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों व जिलाधिकारी से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटे।

Leave a Comment

1506
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?