वीबीजी-रामजी योजना का ग्रामीण इलाको में करे व्यापक प्रचार-प्रसार: सीडीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वीबीजी-रामजी योजना की जनजागरूकता अभियान को लेकर  आयोजित हुआ कार्यक्रम

विकास खण्ड व ग्राम पंचायत में जनसम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जनपद के विकास खण्ड व ग्राम पंचायत में गुरुवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं जनसम्मेलनों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान योजना के उद्देश्य, ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका तथा पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत बहुआर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनभागीदारी पर बल दिया।

इसी तरह जनपद के सभी विकास खण्डो में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वीबीजी-ग्रामजी योजना के प्रति जागरूक किया गया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर डीडीओ हेमन्त कुमार सिंह , डीसी वीबीजी – रामजी रविन्द्र वीर , डीपीआरओ नमिता शरण , बीडीओ सदर , ग्राम प्रधान , पंचायत सचिव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?