मंत्री हंसराज विश्वकर्मा बोले- राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी का योगदान प्रेरणादायी
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत डी.आर. ड्रीम, रॉबर्ट्सगंज में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के लघु उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की।
वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए डॉ. मुखर्जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों व उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर चर्चा की। वहीं जिला प्रभारी मंत्री ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में संगठन निर्माण, राष्ट्रवादी विचारधारा तथा देश की एकता-अखंडता के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
समापन अवसर पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद राम सकल, पूर्व विधायक तीर्थराज, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, एसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश श्रीवास्तव, विशाल पाण्डेय, अजीत रावत, सरजू बैसवार, प्रशन पटेल, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, विवेक तोमर, मनोज सिंह, मंजू गिरी,किरन तिवारी, इशिका पाण्डेय,सुषमा गोंड समेत जिला व मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्राथमिक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं संगठनात्मक उत्साह से ओतप्रोत रहा।






