आधुनिक तकनीक व आत्मनिर्भर भारत पर दिया गया जोर
सोनभद्र। डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित होटल देव अर्जुन में वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 50 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी रहे। सम्मेलन में होम्योपैथिक दवाओं की गुणवत्ता, आधुनिक उत्पादन तकनीक और बेहतर उपचार पद्धतियों पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध कच्चे माल, स्वचालित उत्पादन प्रणाली और सख्त गुणवत्ता जांच से प्रत्येक बैच में एक समान गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।
भारतीय होम्योपैथी को विश्वस्तरीय गुणवत्ता के अनुरूप विकसित करने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया गया। चिकित्सकों ने अपने क्लिनिकल अनुभव साझा कर जटिल व दीर्घकालिक रोगों के उपचार पर विचार-विमर्श किया।

डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय होम्योपैथी का भविष्य आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और उच्च गुणवत्ता से जुड़ा है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा।
कार्यक्रम में डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ. अभिषेक देव पांडेय, डॉ. कुसुमाकर, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. अमित सहाय, डॉ. आनंद नारायण, डॉ. अंजनी द्विवेदी, डॉ. गणेश त्रिपाठी, डॉ. गंगेश्वर देव पांडेय, डॉ. इंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार जौहरी समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।






