पिकनिक बना हादसा: अचानक आई बाढ़ में बहे तीन युवक-युवक, एक को बचाया गया, दो की तलाश जारी

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पिकनिक मनाने गए तीन लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। मांची थाना क्षेत्र के पड़वा नाला में तेज बारिश के बाद अचानक आए तेज पानी के बहाव में नहाते समय तीन लोग बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो अन्य की तलाश पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांची थाना क्षेत्र के पड़वा नाला में अली हसन (6 वर्ष) पुत्र मुमताज, सुक्तार (18 वर्ष) पुत्र कैमुद्दीन तथा बबलू (18 वर्ष) पुत्र मुमताज पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे नाला में स्नान कर रहे थे कि अचानक क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और देखते ही देखते तेज बहाव आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि तीनों उसमें बहने लगे।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत प्रयास शुरू किए और कड़ी मशक्कत के बाद बबलू (18 वर्ष) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि अली हसन (6 वर्ष) और सुक्तार (18 वर्ष) तेज बहाव में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मांची थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक दोनों लापता लोगों की तलाश जारी रही। पुलिस का कहना है कि जलस्तर और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा उपलब्ध संसाधनों के साथ लगातार तलाश की जा रही है।

मानसून के दौरान नदियों, नालों और झरनों में अचानक जलस्तर बढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में पिकनिक स्थलों, पहाड़ी नालों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के पास जाने से बचें तथा किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

फिलहाल पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चिंता का माहौल है और लापता दोनों लोगों की सकुशल बरामदगी की उम्मीद में परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?