अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर साइ हॉस्पिटल में विधिक जागरूकता गोष्ठी आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिविल जज राहुल ने कहा – नशा समाज के लिए अभिशाप, अपराध की ओर ले जाती है लत

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित साइ हॉस्पिटल परिसर में ‘इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग एब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग’ पर विधिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीडी राहुल के नेतृत्व में हुआ।
मुख्य अतिथि सिविल जज राहुल सिंह ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ देता है। नशे की लत कई बार व्यक्ति को अपराध की ओर ले जाती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
चीफ एलएडीसी शमशेर बहादुर सिंह ने एनडीपीएस अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, नशा मुक्ति के उपाय, पुनर्वास की आवश्यकता और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। डायरेक्टर डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि नशे की लत मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से घातक है। समय रहते इलाज और काउंसलिंग जरूरी है।
गोष्ठी में, डॉ. किरन, डॉ. रोजी, डॉ. अनीस, अश्वनी सिंह, राजन सोनी, भूपेंद्र सिंह, आदर्श सिंह, जूही, अनिरुद्ध, रेखा, रिशु, दवा विक्रेता समिति अध्यक्ष बृजानन्द, महामंत्री अमित कुमार, कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज, पंकज सिंह, राहुल चौबे, आशुतोष समेत 50 लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज का संकल्प लिया।
इसके अलावा सिविल जज राहुल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर विधिक जागरूकता शिविर लगाया। वृद्धाश्रम में 46 वृद्ध मिले। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम 2007, वृद्धावस्था पेंशन व चिकित्सा योजनाओं की जानकारी दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?