म्योरपुर पुलिस की साइबर टीम ने कराए 8 हजार रुपये रिफंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद बैंक से समन्वय कर पीड़ित को मिली राहत

म्योरपुर, सोनभद्र। थाना म्योरपुर की साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 8 हजार रुपये वापस मिले। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के चांगा पोस्ट आरंगपानी निवासी बुद्धिनारायन साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने उनके खाते से 8 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलने पर थाना म्योरपुर की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत का परीक्षण कर संबंधित खाते को तत्काल होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक से ई-मेल व पत्राचार के माध्यम से समन्वय किया गया। बैंक के सहयोग से ठगी की पूरी धनराशि 8 हजार रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा, साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व कांस्टेबल अनुप मौर्य शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अज्ञात व्यक्ति से आधार, पैन, बैंक खाता, पासवर्ड, ओटीपी या नेट बैंकिंग की गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?