अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लोड ट्रेलर, लगा जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हाइवे के दोनो लेन पर बिखरे कोयले को टोल कर्मियों ने हटवा ,आवागमन कराया शुरू

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे5A पर चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोल प्लाजा के पास शनिवार को कोयला लोड  ट्रेलर टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया।  ट्रेलर बाये से डिवाइडर पार कर पलटा जिससे रोड पर कोयला बिखर गया जिस कारण आवागमन में थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ जिसे टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बहाल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रेलर JH03 AM 9857 रेणुकूट की तरफ से डाला की ओर जा रहा था कि मालोघाट टोल प्लाजा पार किया कि अचानक टायर फटने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में जाकर पलट गया। जिससे दोनो तरफ की लेने पूरी पर आवागमन बाधित हो गया। जिससे के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

वही टोल कर्मियों की मदद से कोयला समेट कर यातायात बहाल कराया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?