सीडीओ ने दिखाई पल्स पोलियो जनजागरूकता रैली को हरी झंडी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 0-5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

सोनभद्र। सघन पल्स पोलियो महाअभियान के सफल संचालन व जनजागरूकता के लिए शनिवार को विकास भवन परिसर से पल्स पोलियो जनजागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्त्रियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, विभिन्न विभागों के कर्मचारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो उन्मूलन का संदेश दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता का महाअभियान है। प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतें, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्त्रियां अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 28 जून 2026 को जनपद के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर लाने की अपील की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?