शिवशक्ति एवं नंदीश्वर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, श्री राम कथा प्रवचन से भक्त भावविभोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज बोले- 101 मंगल कलश पूजन से क्षेत्र गूंजा

सोनभद्र। चुर्क क्षेत्र के खैराहीं गांव में श्री शिवशक्ति एवं नंदीश्वर प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आज प्रातः काल 101 मंगल कलश पूजन, मंडप पूजन का कार्यक्रम एकादश वैदिक विद्वानों के द्वारा वेद मंत्रों की ध्वनि से क्षेत्र गूंजयमान हो उठा।
मुख्य यजमान पंकज तिवारी, संरक्षक शरद कुमार सिंह, राजू सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश्वर तिवारी, सचिव राम धीरज चंद्रवंशी, ग्राम प्रधान हीरामणि सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे, अविनाश शुक्ला, रवि प्रकाश पांडेय सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।
सायं कालीन बेला में श्री राम कथा प्रवचन के दौरान श्री रामचरितमानस की चौपाई “उमा कहहुं मैं अनुभव अपना। सत हरि भजन जगत सब सपना।” का अर्थ समझाते हुए यज्ञाचार्य ने कहा कि महादेव भगवती पार्वती से कहते हैं कि दुनिया में भगवान का नाम एवं भजन सत्संग सत्य है और जगत सब सपना है। महादेव और भगवती पार्वती के इस चरित्र को सुनकर भक्त भाव विभोर हो उठे।
पूरे आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Comment

1501
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?