नाले में मिला क्षत-विक्षत अवस्था मे नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के बारी में एक क्रशर प्लांट के पीछे नाले की झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में नर कंकाल के अवशेष मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।

प्राप्त जानकारी मुताबिक मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के बारी में एक क्रशर प्लांट के पीछे कौवा नाला की झाड़ियां में क्षत-विक्षत अवस्था में नर कंकाल के अवशेष मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मची गई।
बताया जा रहा है कि गाय भैंस को चरा रहे चरवाहे ने डाला नगर पंचायत और बिल्ली मारकुंडी ग्राम सभा के मध्य स्थित कौवा नाला की झाड़ियां में क्षत-विक्षत अवस्था एक नर कंकाल को देखा । ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दे दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डाला पुलिस चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई में जुट गए।स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल करते हुए नर कंकाल की शिनाख्त करने में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?