सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण रुप से निकाले ताजिया जुलूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई – एस एच ओ

पीस कमेटी की बैठक में ताजिया की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित रखने के निर्देश

निर्धारित आवाज में ही डीजे साउंड बजायें

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग वर्जित है।पुलिस ने साफ निर्देश दिए कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी और डीजे का साउंड भी निर्धारित लिमिट में ही बजेगा।

बभनी थाने पर सोमवार को बिजली के तारों और अन्य दुर्घटनाओं से बचने के लिए ताजिया की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट तय की गई है। इससे अधिक ऊंचाई पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार डीजे का साउंड निर्धारित डेसिबल लिमिट में ही रहेगा। तेज आवाज पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।ताजिया जुलूस के लिए रूट पहले से निर्धारित कर लिया गया है।नए रूट की अनुमति नहीं दी जाएगी। जुलुस में किसी प्रकार का कोई हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा ।

थानाध्यक्ष ने सभी ताजियादारों और आयोजकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें। जुलूस के दौरान कोई नया परंपरा शुरू न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सदर असलम, समीउल्लाह, सिकंदर, इम्तियाज,अनवर हुसैन के साथ सभी धर्मों के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?