केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति पर पहुंच रही:भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

गांव-गांव पहुंच रही सरकार, ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : राजेश प्रकाश आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर।

सरकार आपके द्वार” अभियान के तहत सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

कोन/ सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत  विधायक भूपेश चौबे एवं आयुक्त विंध्याचल मंडल ने शनिवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान हेतु अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

    ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।

    जन चौपाल के दौरान विधायक एवं आयुक्त राजेश प्रकाश  ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया एवं इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया तथा छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार वाहन द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रस्तुति की गई। आयुक्त द्वारा विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।


    सरकार आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत आयोजित ग्राम चौपाल में विधायक भूपेश चौबे एवं आयुक्त राजेश प्रकाश  ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, आवास, पेंशन एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए।


    आयुक्त  ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।


    जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।



    ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपालें शासन एवं जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिनके माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।


    आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपाल में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में कोन ब्लॉक प्रमुख, समस्त प्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Leave a Comment

    1500
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?