विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गांव-गांव चला स्वच्छता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद में  जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले की  समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, नालियों, विद्यालय परिसरों, पंचायत भवनों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा अपने गांव को साफ, सुंदर एवं स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया गया।

“स्वच्छ ग्राम – स्वस्थ ग्राम” की भावना को साकार करने हेतु सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

वही लोगो से योग के साथ स्वच्छता को भी अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?