योग दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजा योग का संदेश, हुआयोग सामूहिक पूर्वाभ्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक पहचान का प्रतीक : अनीता गुप्ता

सोनभद्र -। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में योग का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। 21 जून को शिवाजी मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को सफल, दिव्य और भव्य बनाने के लिए महिला पतंजलि योग समिति तथा पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा अलग-अलग स्थानों पर योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
रॉबर्ट्सगंज स्थित गायत्री अतिथि गृह में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा योगाचार्य एवं महिला पतंजलि योग समिति सोनभद्र उत्तर की जिला प्रभारी अनीता गुप्ता के नेतृत्व में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण एवं सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
अनीता गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, अवसाद और जीवनशैली से जुड़ी अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन मंत्री ममता गुप्ता, महामंत्री बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष अर्चना जायसवाल, मीडिया प्रभारी संगीता सोनी, राष्ट्रीय सेविका संघ की चित्रा जालान, सुमन जायसवाल, योग शिक्षिका मनोरमा चौबे, प्रीति चतुर्वेदी, प्रीति, अनीता, शैलेश, नेहा, लक्ष्मी, सावित्री, अंजू सहित बड़ी संख्या में योग शिक्षिकाएं एवं साधिकाएं उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए विशेष पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता परिषद के संरक्षक एसपी सिंह एडवोकेट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्हें पतंजलि अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक एडवोकेट, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं योग साधक उपस्थित रहे।
प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया। सभी योग शिक्षकों ने अपने-अपने साधकों के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में दयानंद मौर्य द्वारा प्रस्तुत योग गीत ने उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

1500
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?