मेडिकल कॉलेज के वार्डों में गंदगी लापरवाही, RLD प्रवक्ता ने प्रिंसिपल से की तत्काल सफाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भर्ती होने से अब तक शौचालयों की दयनीय स्थिति, मच्छर-मक्खियों से परेशान

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की सुविधाओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने देर रात्रि जिला अस्पताल के एल-2 परिसर में भर्ती मरीजों का हाल जानने पहुंचकर वार्डों की स्थिति का जायजा लिया।
मनदीप सिंह ने बताया कि चिकित्सक अपने कार्य में लगे हुए थे, लेकिन मरीजों के वार्डों की हालत बेहद नाजुक मिली। मरीजों के बिस्तरों पर मक्खियां और मच्छरों की भरमार थी। साफ-सफाई की दयनीय स्थिति थी। वार्ड के वाशरूम में गंदे कपड़े और कूड़े का ढेर लगा हुआ था। शौचालयों में कई दिनों का मल भरा और सूखा पाया गया। इससे प्रतीत होता है कि सफाई और मरीजों की सुविधाओं में घोर अनियमितता बरती जा रही है।
भर्ती मरीजों से पूछने पर उन्होंने कहा कि जब से भर्ती हैं, तब से शौचालयों की यही स्थिति है, जिससे सभी मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। मच्छरों की वजह से रात भर सोना मुश्किल हो रहा है।
RLD जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से तत्काल समस्या का निदान करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मरीजों को स्वच्छ और मानवीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?