“सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम से कार्रवाई के आदेश, फरियादियों को भटकाव से बचाने पर जोर

सोनभद्र। शनिवार को तहसील ओबरा में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े और मामलों का त्वरित व न्यायोचित निस्तारण हो। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का मौके पर ही सत्यापन कर समाधान की प्रक्रिया शुरू करें।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल की संबंधित तहसीलों में जन समस्याएं सुनीं और त्वरित प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सदर क्षेत्र में एसडीएम सदर अश्वनी कुमार और सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में फरियादें सुनी गईं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का एक ही मंच पर समाधान करना है। भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा। फरियादियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?