एकजुटता का संदेश, सवर्ण समाज के हितों की बात – सोनभद्र पहुंचे  राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामलीला मैदान में बोले- आपसी एकता से ही होगा सामाजिक, शैक्षिक सांस्कृतिक उत्थान, कमजोर छात्रों की मदद की अपील

सोनभद्र। सवर्ण समाज को एकजुटता का संदेश देने के लिए सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वेश पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सबसे अधिक आवश्यकता आपसी एकता और संगठन की है। समाज की मजबूती तभी संभव है जब सभी लोग मिलकर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सवर्ण समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने की बात कही। साथ ही समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत बताई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय


सर्वेश पांडेय ने कहा भगवान परशुराम मंदिर निर्माण में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों की शिक्षा में हर संभव मदद होनी चाहिए, ताकि प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत स्तर पर भी छात्रों की सहायता करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिहार में भरत तिवारी की मौत के मामले का जिक्र किया और इसे संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी जाति-वर्ग के विरोध में नहीं है, लेकिन जो समाज के हितों के विरुद्ध कार्य करेगा, उसका समर्थन नहीं होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने सभी का अभिवादन किया बतौर मुख्य अतिथि पंडित सर्वेश पाण्डेय रहे , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव , अविनाश शुक्ला, ज्योतिषाचार्य देवेश मिश्रा, ललित पाठक,कमला तिवारी हेमंत त्रिपाठी, शिवम उपाध्याय आदि जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे समाज को संगठित करने पे चर्चा हुई ,यूजीसी एक्ट सहित सवर्ण आयोग के गठन आदि पे चर्चा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?