राजस्व वादो के निस्तारण को चलेगा 17 से 23 जून तक अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में एक सप्ताह का विशेष अभियान संचालित होगा

1076 पुराने मामलों के निस्तारण हेतु 17 से 23 जून तक चलेगा विशेष अभियान*

प्रतिदिन होगी प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही-जिलाधिकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में समय-सीमा से अधिक अवधि से लंबित राजस्व वादों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश में 17 जून से 23 जून तक एक सप्ताह का विशेष राजस्व निस्तारण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान कुल 1076 लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत कुर्रा बंटवारा (धारा-116), नामांतरण (धारा-34), पैमाइश (धारा-24), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा स्वामित्व/घरौनी योजना से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अभियान अवधि में विशेष रुचि लेकर वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

अभियान की प्रगति की समीक्षा स्वयं जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन की जाएगी, जिससे प्रत्येक प्रकरण पर सतत निगरानी बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के माध्यम से आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर शिथिलता, उदासीनता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?