वृद्धा आश्रम में योगी संकटमोचन ने कराया प्राणायाम व हास्य योग, बुजुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

योग गुरु संकटमोचन बोले- 4 साल से लगातार सेवा, निःशुल्क योग से कष्ट कम करने की कोशिश

सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित वृद्धा आश्रम में  युवा योग गुरु योगी संकटमोचन ने बुजुर्गों के साथ योग व भजन का आयोजन किया। उन्होंने वृद्ध लोगों को प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम व सिंह आसन कराया। साथ ही हास्य आसन के जरिए ठहाके लगवाकर सबको हंसाया। योग के बाद भजन गाकर बुजुर्गों का दिल भी खुश किया। योगी संकटमोचन ने कहा कि आश्रम में रहने वाले लोग कई कष्टों से गुजरते हैं। उनके कष्ट को खत्म तो नहीं कर सकते, लेकिन योग व हंसी के जरिए कुछ कम जरूर कर सकते हैं। हास्य आसन और भजन से बुजुर्ग इतने प्रसन्न हुए कि उन्होंने दुबारा आने का आग्रह किया। योगी संकटमोचन ने बताया कि वे पिछले लगातार 4 साल से वृद्धा आश्रम आकर निःशुल्क योग करा रहे हैं। बीच-बीच में आते रहते हैं ताकि बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी बनी रहे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।आश्रम के वृद्धजनों ने योगी संकटमोचन के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों ने प्राणायाम के साथ हंसते-हंसते थकान भी भुला दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?