एआईपीएफ ने शुरू किया अभियान, जनपद में 8-सूत्री मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

8 सूत्री मांगों में धर्म कोड, रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य व पलायन रोकना शामिल

म्योरपुर, सोनभद्र। आदिवासी समुदाय की पहचान और हक की लड़ाई को लेकर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट-एआईपीएफ ने जनपद सोनभद्र में 8-सूत्री मांगों को लेकर पदयात्रा की शुरुआत की। म्योरपुर बाजार से शुरू हुई यह यात्रा म्योरपुर, रासपहरी, रेणुकूट होते हुए जनपद के गांव-गांव तक जाएगी।
एआईपीएफ नेताओं ने कहा कि जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड बहाल किया जाए। साथ ही एससी-एसटी को आरक्षण का लाभ मिले, नौजवानों को रोजगार, किसानों को सिंचाई व फसल का उचित दाम, महिलाओं को सम्मान और शिक्षा-स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था हो। पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग-धंधे लगाए जाएं और वनाधिकार कानून का सही क्रियान्वयन हो।
यात्रा के संयोजक ने कहा कि सोनभद्र खनिज और ऊर्जा का भंडार है, लेकिन यहां के आदिवासी-मूलवासी आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान से वंचित हैं। जब तक 8-सूत्री मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी, किसान, नौजवान और महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए और सरकार से मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?