Trending News
महीनों से बंद पड़े हैं सैकड़ों पंप, लाखों के खर्च पर उठे सवाल,नौगढ़ में खराब हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर भुगतान सोनभद्र आरटीओ में अवैध वसूली का बड़ा आरोप, गिट्टी-बालू वाहनों से 5000 मासिक एंट्री फीस वसूलने का खेल बनवासी सेवा आश्रम में तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सोनभद्र में वृहद रोजगार मेले में 1031 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग केंद्रीय औषधि भंडार रॉबर्ट्सगंज में बाहरी व्यक्ति के हाथ में लेखा-जोखा, सीसीटीवी एक माह के डिटेल की जांच की उठी मांग यातायात माह में सोनभद्र पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अल्ट्राटेक के तानाशाही व जनविरोधी रवैये से जनता त्रस्त: फूलवन्ती कुमारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डाला में होगा 23 जून को बड़ा जन आंदोलन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के डाला नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित अल्ट्राटेक सीमेन्ट कम्पनी द्वारा जलाए जा रहे कूड़ा से उठ रही दुर्गंध को लेकर नगर पंचायत अध्यक्षा फूलवंती कुमारी ने डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अवगत कराया गया कि सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के अडियल रवैये के कारण नगर व आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण से दुर्गन्ध फैल रही है जिससे नगरवासी परेशान है और स्थानीय बेरोजगारों को फैक्ट्री में रोजगार मुहैया कराने सहित मलिन बस्ती के मामले में यथास्थिति बनाये रखने की मांग को लेकर आगामी 23 जून को नगर में प्रस्तावित जन आंदोलन एवं 3 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को पत्रक सौंपा गया है।

प्रेस को अवगत कराते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवन्ती कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत डाला बाजार की सम्मानित जनता लंबे समय से अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के तानाशाही और जनविरोधी रवैये से त्रस्त है। इस विषय पर में मेरे द्वारा पूर्व में प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार सुझाव दिये गये परंतु उनके स्तर से कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय जनता में व्याप्त भारी आक्रोश को देखते हुए आगामी 23 जून को एक जन आंदोलन सुनिश्चित किया गया है।

कचरे की दुर्गंध को पूर्णतः बंद किया जाए, फैक्ट्री में बाहर से लाकर जलाए जा रहे कचरे और अपशिष्ट पदार्थों से उत्पन्न होने वाली अत्यधिक असहनीय दुर्गंध को तत्काल और पूर्ण रूप से बंद किया जाए। इससे फैल रही जहरीली हवा के कारण क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों का जीना दूभर हो गया है और कई प्रकार की महामारियों का खतरा मंडरा रहा है।


स्थानीय लोगों को अनिवार्य रूप से रोजगार दिया जाए, अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा स्थानीय प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की घोर उपेक्षा की जा रही है। हमारी मांग है कि प्रबंधन अपनी नीति में सुधार करते हुए डाला बाजार और आसपास के स्थानीय योग्य युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार/नौकरी प्रदान करें।

नगर में स्थित मलिन बस्ती की स्थिति यथावत रखी जाए, क्षेत्र की मलिन बस्ती में रह रहे गरीब और मजलूम परिवारों की किसी भी सूरत में वहां से विस्थापित न किया जाए, उन्हें रहने दिया जाए। उनके आशियाने को उजाड़ने का कोई भी प्रयास न किया जाय।

अध्यक्षा ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उक्त तीनों मांगों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराने व प्रस्तावित आंदोलन के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम को मांग पत्र सौंपा गया है

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?