लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज के रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राधिका सिंह ने बताया – एक यूनिट रक्त से 4 जिंदगी बचती हैं, महिलाएं बढ़-चढ़कर आईं सामने

सोनभद्र। शनिवार को लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज द्वारा आशा प्रेस के पास ब्लड डोनेशन वैन में रक्तदान शिविर लगाया गया। क्लब के जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह और एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।
इसके बाद कल्पना केशरी, जय कुमार केशरी, परमजीत कौर, आशु सिंह, अरविंद सिंह, वेंकटेश दुबे, स्नेह दुबे, सृष्टि दुबे, तेजेंद्र पाल सिंह, विजय नाथ उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अरविंद मौर्य, सुनील कुमार शुक्ला समेत कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें आशु सिंह ने पहली बार और किशोरी सिंह ने 41वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की।
शिविर में अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, विमल अग्रवाल, दया सिंह, अभय सिंह, सुभाष, डॉ. प्रखर केसरी, डॉ. रविंद्र प्रसाद, अभय कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।


लायंस क्लब के विमल अग्रवाल व दया सिंह ने कहा, “इस बार रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक यूनिट आपके रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। एक स्वस्थ व्यक्ति 90 दिन बाद पुनः रक्तदान कर सकता है। रक्तदान महादान है।”
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया और समाजसेवा की इस पहल को निरंतर रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?