“धरती को बचाने का महाअभियान: तपती धरती पर हरियाली का ‘महायज्ञ’, सोनभद्र में 1.61 करोड़ पौधों से लिखी जाएगी भविष्य की नई इबारत”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रवि पाण्डेय / अमित मिश्रा

O- हीटवेव, प्रदूषण और जलवायु संकट के बीच योगी सरकार का ऐतिहासिक ग्रीन मिशन, ‘मिशन छाया’ से सड़कों पर उतरेगी हरियाली की ठंडी सांस

Image
Image
Image

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) । जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और हीटवेव के भयावह संकट से जूझ रही है, तब उत्तर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसा कदम उठाया है, जिसे आने वाले वर्षों में “हरित क्रांति के नए अध्याय” के रूप में याद किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह अभियान पूरी गंभीरता से लागू हुआ, तो सोनभद्र जैसे औद्योगिक और खनन क्षेत्र में पर्यावरणीय संतुलन मजबूत होगा, भूजल संरक्षण में मदद मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा मिल सकेगी।

देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय अभियानों में शामिल होने जा रहे वृक्षारोपण अभियान 2026 के तहत अकेले सोनभद्र जिले में 1 करोड़ 61 लाख 69 हजार 686 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह सिर्फ पौधरोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प माना जा रहा है।

Image

विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून से शुरू होने वाला यह अभियान पर्यावरण बचाने की सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि धरती को फिर से सांस देने की कोशिश बनता दिख रहा है। जिलेभर में 16 लाख 45 हजार फलदार और छायादार पौधे रोपे जाएंगे, जबकि गांव-गांव, स्कूलों, सड़कों, मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Image

डाला रेंज स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

चर्चित गौंड जिलाधिकारी सोनभद्र

जिलाधिकारी चर्चित गौंड ने बताया कि “इस अभियान में वन विभाग के साथ 22 अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। वन एवं उद्यान विभाग की पौधशालाओं में पौधों को तैयार किया जा चुका है और बड़े पैमाने पर रोपण की तैयारी अंतिम चरण में है।”

Image

‘मिशन छाया’: तपती सड़कों पर हरियाली की ठंडी ढाल

प्रदेश सरकार ने हीटवेव के बढ़ते खतरे को देखते हुए “मिशन छाया” शुरू किया है। योजना का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि सड़कों को प्राकृतिक एयर-कूलर में बदलना है।

Image

सड़कों के दोनों किनारों पर हजारों छायादार पौधे लगाए जाएंगे। जब ये पौधे विशाल वृक्ष बनेंगे, तब वे न केवल यात्रियों को राहत देंगे बल्कि सड़क किनारे तापमान कम कर हीटवेव के प्रभाव को भी घटाएंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मॉडल आने वाले समय में पूरे देश के लिए उदाहरण बन सकता है।

सोनभद्र बनेगा ‘ग्रीन पावर हाउस’

वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष जायसवाल ने बताया कि इस महाअभियान में वन विभाग के साथ 22 अन्य विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन एवं उद्यान विभाग की पौधशालाओं में लाखों पौधे तैयार किए जा चुके हैं।

सरकार का लक्ष्य सिर्फ रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि “रोपे गए हर पौधे को वृक्ष बनाने” का है। इसके लिए निगरानी, सुरक्षा और जनभागीदारी पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

Image

यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, भविष्य बचाने का संकल्प है

  • 1.61 करोड़ पौधे
  • 22 विभागों की भागीदारी
  • 16 लाख 45 हजार पौधों से विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत
  • गांव से शहर तक हरित चेतना अभियान
  • सड़कों को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ में बदलने की तैयार

    इन विभागों को मिला पौधरोपण का लक्ष्य
    वन विभाग — 10,21,800

    ग्राम्य विकास विभाग — 31,95,286

    कृषि विभाग — 7,18,000

    उद्यान विभाग — 4,44,000

    पर्यावरण विभाग — 4,41,000

    पंचायतीराज विभाग — 3,34,800

    शिक्षा विभाग — 1,38,900

    नगर विकास — 74,600

    जल शक्ति विभाग — 50,900

    रेलवे विभाग — 33,000

    उद्योग विभाग — 32,700

    स्वास्थ्य विभाग — 29,000

    रेशम विभाग — 28,000

    गृह विभाग — 26,600

    औद्योगिक विकास — 25,900

    पशुपालन विभाग — 19,800

    ऊर्जा विभाग — 18,500

    सहकारिता विभाग — 18,500

    आवास विकास — 16,900

    रक्षा विभाग — 13,000

    श्रम विभाग — 8,300

    परिवहन विभाग — 6,300
Image

आज जब दुनिया “ग्लोबल वार्मिंग” पर सम्मेलनों और भाषणों में उलझी है, तब धरातल पर करोड़ों पौधे लगाने की यह पहल भारत की पर्यावरणीय सोच को वैश्विक मंच पर नई पहचान दे सकती है।

Image

धरती को फिर से हरा बनाने की तैयारी

जाग्रति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र

मुख्य विकास अधिकारी जाग्रति अवस्थी ने बताया की “यह अभियान सिर्फ पेड़ लगाने का सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस भारत की तस्वीर है जो विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाकर भविष्य की राह तैयार करना चाहता है।”

“यदि हर लगाया गया पौधा जीवित रहा, तो आने वाले वर्षों में यही पौधे हीटवेव से लड़ेंगे, बारिश को बचाएंगे, हवा को शुद्ध करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को जीवन देंगे।”

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?