नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई, अखिलेश यादव लड़ रहे महिलाओं की लड़ाई:रामनिहोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सपा कार्यालय में मनाई गई महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को भारत की महान वीरांगना महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भगवान शिव की अनन्य भक्त, प्रेम, समर्पण और करुणा की मूर्ति रानी अहिल्याबाई होलकर कुशल शासिका व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। वे सुशासन के साथ-साथ शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रसिद्ध थीं। उन्होंने कई मंदिरों, घाटों, पाठशालाओं और धर्मशालाओं का निर्माण कराया और भारतीय वास्तुकला के विकास में योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने गरीब महिलाओं को शिक्षा से जागरूक किया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। हमें भी अपने हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज देश के ऐसे महान नेता हैं जो महिलाओं की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ रहे हैं। महिलाओं व गरीब वर्ग का भरोसा सपा पर है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।
गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, डॉ. केडी सिंह पटेल, अभय कामरान खान, सरदार पारब्रह्म सिंह, राजेश शुक्ला, राजनाथ, प्रमोद चंद्र भूषण, कामता, दीपक केसरी, अवनीश पांडे, मिथिलेश सिंह बंटी, विवेक समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?